कोरोना : 24 घंटे में सामने आए 992 मामले, 1591 हुए ठीक, चार की मौत
दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 6,60,611, ठीक लोगों की संख्या हुई 6,42,166, अब तक कुल 11,016 लोगों की मौत हो चुकी है
लगभग डेढ़ महीने तक कम केस आने के बाद एक बार फिर मार्च महीना कोरोना के लिहाज से दिल्ली के खतरे वाला साबित हुआ है। मार्च महीने में देश के कई हिस्सों की तरह ही दिल्ली में भी कोरोना के केस दोबारा से तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 992 नए संक्रमित सामने आए हैं, वहीं 1591 लोग ठीक हुए हैं तो चार लोगों की कोरोना के संक्रमण ने जान ले ली।
गौरतलब है कि दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,60,611 तक पहुंच गई है। इसमें से 6,42,166 लोग ठीक हो चुके हैं वहीं अब तक कुल 11,016 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त दिल्ली में 7,429 सक्रिय मामले हैं।
वर्तमान समय में दिल्ली में अस्पतालों में कुल 5784 बेड उपलब्ध हैं जिसमें से 1584 बेड भरे हुए हैं और 4200 खाली हैं। डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में कुल 5525 बेड उपलब्ध हैं जिसमें 21 भरे हुए हैं और 5492 बेड खाली हैं। बात अगर डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर की करें तो वहां 97 बेड संख्या है जिसमें से एक पर भी मरीज नहीं है सभी खाली हैं। इस वक्त दिल्ली में कुल 4832 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
बीते 24 घंटों में कुल 28618 आरटीपीसीआर टेस्ट, 8139 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। दिल्ली में अब तक कुल 1,45,08592 टेस्ट हो चुके हैं। दिल्ली में 7,63,610 टेस्ट प्रति 10 लाख पर हो रहे हैं। दिल्ली अब तक का कुल पॉजिटिविटी रेट 4.55 प्रतिशत है और मृत्युदर दर 1.67 प्रतिशत है।





