मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना : दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 12651 मामले, 319 की हुई मौत, 19 प्रतिशत पर पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 12651 मामले सामने आए है, हालांकि मौतों का आंकड़ा अब भी 300 के पार बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 319 है।

दिल्ली में कोरोना के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 12651 मामले सामने आए है, हालांकि मौतों का आंकड़ा अब भी 300 के पार बना हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 319 है।

कोरोना के घटते मामलों के बीच अब दिल्ली की संक्रमण दर भी 19.10 प्रतिशत पर पहुंच गई है। एक समय था जब दिल्ली की संक्रमण दर 35 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। हालांकि कुछ दिनों से दिल्ली में टेस्ट काफी कम हो रहे हैं। एक समय जहां दिल्ली में एक लाख से भी ज्यादा टेस्ट होते थे वहीं बीते 24 घंटे में सिर्फ 66,234 टेस्ट हुए हैं। इनमें 57265 आरटीपीसीआर और 8969 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए हैं।

इसी दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 13306 रही। इस तरह दिल्ली में अब तक कुल 13 लाख 36 हजार 218 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली की अब तक की कुल पॉजिटिविटी दर 7.47 प्रतिशत है। वहीं कुल 12 लाख 31 हजार 297 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक कुल 19663 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके चलते दिल्ली की मृत्युदर 1.47 प्रतिशत है। दिल्ली में इस वक्त एक्टिव केस की संख्या 85258 है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें