मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

हॉस्टल के भोजन को लेकर मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बवाल, कई थानों की फोर्स पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हॉस्टल के भोजन को लेकर मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बवाल, कई थानों की फोर्स पहुंची

इंटर्न डाॅक्टर काे पीटने का वीडियो वायरल , छात्रों ने किया प्रदर्शन , हटाए गए चीफ वार्डनबाराबंकी,। बाराबंकी जिले के सफेदाबाद स्थित मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शुक्रवार को हॉस्टल के भोजन और अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलाने की नौबत आ गई। चीफ वार्डन द्वारा एक इंटर्न डॉक्टर के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद एमबीबीएस छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कॉलेज परिसर में भारी तनाव देखने को मिला।कॉलेज से ही एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले प्रभाकर विश्वास अब कॉलेज में ही इंटर्नशिप कर रहे हैं। शुक्रवार को वह हॉस्टल के खराब भोजन और बदहाली की शिकायत लेकर चीफ वार्डन अवधेश यादव के पास पहुंचे थे। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाए वार्डन ने इंटर्न डॉक्टर से अभद्र व्यवहार किया जिससे विवाद बढ़ गया। इसी दौरान चीफ वार्डन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोहे के रॉड से इंटर्न डॉक्टर की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए छात्रों के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप है, जिससे मामला और गंभीर हो गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे पूरे परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस समेत कई थानों की फोर्स और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए छात्रों से संवाद किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।तनावपूर्ण हालात को देखते हुए कॉलेज की चेयरपर्सन एवं डायरेक्टर डॉ. मधुलिका सिंह भी आनन-फानन मौके पर पहुंची और छात्रों से संवाद कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग पर आरोपी चीफ वार्डन अवधेश यादव को तत्काल पद से हटाने और नए वार्डन को नियुक्त करने की घोषणा की। डॉ. मधुलिका सिंह ने छात्रों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे कॉलेज से बर्खास्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं सभी छात्रों की मां समान हूं और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि घायल छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, उसके सिर पर रॉड के हमले से गहरा घाव हुआ है। पीठ और कंधे पर भी चोट हैं। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें