मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश सरकार के दावे से इतर नोएडा में बंद हुई 492 औद्योगिक इकाइयां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश सरकार के दावे से इतर नोएडा में बंद हुई 492 औद्योगिक इकाइयां

नोएडा। एक तरफ जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार यह दावा कर रही है कि उत्तर प्रदेश में देश-विदेश से जमकर निवेश हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। नोएडा में लगातार औद्योगिक कंपनियां बंद हो रही हैं। शासन ने जांच कराई तो सामने आया कि नोएडा में 492 औद्योगिक कंपनियां बंद हो चुकी हैं या अब क्रियाशील नहीं हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने नोएडा प्राधिकरण से जबाव मांगा है।नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि वह अपने स्तर से जांच कराएगे। खास बात यह है कि बीते समय में प्राधिकरण के अधिकारी कंपनियों के बंद नहीं होने का दावा करते आ रहे थे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 11 हजार औद्योगिक प्लॉट नोएडा प्राधिकरण की तरफ से आवंटित किए गए हैं। ये भूखंड फेज वन, टू, तीन, हौजरी कॉम्प्लेक्स, एनएसईजेड समेत अन्य स्थान पर हैं।बीते सालों में जो औद्योगिक इकाइयां नोएडा में खुली थीं, वह धीरे-धीरे बंद होती जा रही हैं। कुछ महीने पहले शासन स्तर से नियुक्त एक एजेंसी ने नोएडा को लेकर जांच की। जांच में सामने आया कि यहां पर 492 औद्योगिक कंपनियां बंद हो चुकी हैं। एजेंसी के कर्मचारियों को मौके पर संबंधित इकाइयां संचालित होती नहीं मिलीं। शासन ने इस रिपोर्ट से नोएडा प्राधिकरण को अवगत कराते जुए जबाव मांगा है। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में शासन की तरफ से कराए गए निरीक्षण की रिपोर्ट रखकर औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों से जबाव मांगा। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि शासन स्तर की तरफ से कराई गई जांच में 492 औद्योगिक इकाइयां क्रियाशील नहीं मिली हैं। अब इनका दोबारा से निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें