मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

वेतन की मांग को लेकर संविदा बस चालक मोबाइल टावर पर चढ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में परिवहन विभाग का

संविदा बस चालक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसकी पत्नी और बच्चे टावर के

नीचे ही धरने पर बैठ गये। घटना की जानकारी मिलते ही परिवहन विभाग और पुलिस

महकमें में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कैसरबाग पुलिस और

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र ही वेतन देने की बात कहकर उसे टावर से

उतारने का प्रयास किया लेकिन उसकी मांग थी कि परिवहन मंत्री के आने के बाद

ही टावर से उतरेगा। कूदकर जान देने की धमकी देना लगा।

पुलिस

के मुताबिक, अलीगढ़ जनपद के हथरौली में कार्यरत राजू सैनी संविदा बस चालक

है। रविवार को वह पत्नी भावना, बेटा अमन और बेटी खुशबू को लेकर कैसरबाग बस

अड्डा पहुंचा। यहां पर बने एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जबकि पत्नी बच्चों

को लेकर धरने पर बैठ गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस, फायर बिग्रेड और

परिवहन निगम के अधिकारी पहुंच गए और उसे मनाने की कोशिश में लग गये। उसका

कहना था कि कई माह से उसे वेतन नहीं दिया जा रहा है और मांगने पर उसे

प्रताड़ित किया जा रहा है। वेतन न मिलने से उसका परिवार भुखमरी के कगार पर

है। बच्चों की पढ़ाई भी रुक गयी है। जब तक यहां परिवहन मंत्री नहीं आते हैं

तब तक नहीं उतरेगा। प्रशासन ने परेशान किया तो वह यही से कूद जाएगा। पत्नी

के मोबाइल से वह अपनी सारी बात पुलिस और प्रशासन तक पहुंचा रहा है।

कैसरबाग

बस अड्डे के आरएम आरके त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने कहा कि

खजांची को बुला लिया गया है और चालक का जो भी बकया वेतन है, उसे दिया

जाएगा। राजू सैनी पर अपने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें