मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

उपभोक्ता मामलों के सचिव निधि खरे ने दालों की उपलब्धता की समीक्षा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

-म्यांमार से दालों का आयात करने के लिए भुगतान तंत्र को सरल बनाया गया

-दालों के भंडार का लिया जायजा, 15 अप्रैल से स्टॉक की जानकारी देना जरूरी

नई

दिल्ली । चुनावी सीजन में दालों की बढ़ती कीमतों पर

नियंत्रण के लिए सरकार ने कमर कस ली है। उपभोक्ता मामलों के सचिव ने इसको

लेकर कई पक्षों के साथ बैठकें की। बैठक में दालों के भंडार और उपलब्धता का

जायजा लिया गया है।

उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण

मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि उपभोक्ता मामलों के

सचिव निधि खरे ने दालों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दाल उद्योग के

हितधारकों के साथ बैठकें की हैं। निधि खरे ने म्यांमार से दालों के आयात से

संबंधित मुद्दों पर यांगून में भारतीय मिशन के साथ भी बैठक की है।

मंत्रालय

के मुताबिक उपभोक्ता मामलों के सचिव ने 15 अप्रैल, 2024 से ऑनलाइन स्टॉक

मॉनिटरिंग के संचालन के लिए दाल उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में

इस बात पर जोर दिया कि दालों के वायदा व्यापार में शामिल पाए जाने वाले

किसी भी व्यक्ति से आवश्यक प्रावधानों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

मंत्रालय के मुताबिक म्यांमार से दालों का आयात करने वाले व्यापारियों के

लिए भुगतान तंत्र को और आसान तथा सरल बनाया गया है।

उल्लेखनीय

है कि भारत घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए दालों के आयात पर निर्भर

है। देश में म्यांमार से तुअर यानी अरहर और उड़द दाल का आयात करता है।

भारतीय दूतावास ने व्यापार और लेन-देन को सरल बनाने के लिए इस साल 25

जनवरी, 2024 से रुपया/क्यात निपटान तंत्र चालू कर दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ

म्यांमार ने 26 जनवरी, 2024 को एसआरवीए के तहत भुगतान प्रक्रियाओं के लिए

दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें