मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ. एपीजे कलाम साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से हो पूर्ण: नीतीश कुमार -मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को निर्माणाधीन डॉ. एपीजे कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी परिसर में बन रहे भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कलाम साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई। बहुत पहले से इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर हमारे मन में कॉन्सेप्ट था और हमने इसको लेकर अपना आइडिया दिया। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो अपने आप में विशिष्ट होगा।सीएम ने कहा कि इस परिसर में तालाब का भी निर्माण कराया जा रहा है, जिससे जल संग्रहण में सुविधा होगी। व्यवस्थित ढंग से यहां पौधारोपण और ग्रीन एरिया डेवलप किया जा रहा है, जिससे यह परिसर सुंदर और आकर्षक दिखेगा। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान से जुड़ी हुई चीजों को गाइड के माध्यम से बेहतर ढंग से जानकारी दी जानी है। इसको लेकर सारी व्यवस्था सुनिश्चित करें।इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने सैदपुर नाले पर सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य तेजी से करें ताकि लोगों को आवागमन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल सके और यातायात सुलभ रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें