मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान को डराने की साजिश में बिश्नोई ने दिए थे 1 लाख एडवांस, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को

फायरिंग की गई। इस मामले में गिरफ्तार विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21)

को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस जांच

में पता चला है कि सलमान को डराने के लिए यह साजिश रची गई थी। यह बात भी

सामने आई है कि अनमोल बिश्नोई ने कम से कम दो मैगजीन यानी 15-20 गोलियां

चलाने का आदेश दिया था। इसके लिए हमलावरों को अच्छी क्वालिटी की पिस्टल भी

दी गई थी। साथ ही शुरुआती जांच में पता चला है कि इसके लिए उन्हें 1 लाख

रुपये एडवांस दिए गए थे। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने मामले की

पूरी जिम्मेदारी ली है।

जांच में पता चला है कि इस मामले में

बिश्नोई गैंग का हाथ है। पूरे मामले में अनमोल बिश्नोई फरार है। पुलिस को

शक है कि हमलावरों में से एक सागर पाल लॉरेंस गैंग के संपर्क में था। दूसरे

हमलावर विक्की गुप्ता ने बाद में सागर को जॉइन किया था। क्या इस पूरे

मामले में लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से कोई निर्देश दिए थे? क्या वह इसमें

शामिल है? पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इसी बीच सलमान के घर

फायरिंग के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले के बाद मुख्यमंत्री

एकनाथ शिंदे ने खान परिवार से मुलाकात की। बिश्नोई गैंग पहले भी कई बार

सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें