मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

मुनव्वर फारुकी को मारने की साजिश का खुलासा, मुंबई और बेंगलुरु में हुई थी रेकी, दो शूटर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुनव्वर फारुकी को मारने की साजिश का खुलासा, मुंबई और बेंगलुरु में हुई थी रेकी, दो शूटर गिरफ्तार

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारुकी को जान से मारने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो शूटरों, राहुल रामफल और साहिल रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2025 में मुंबई के डोंगरी और बांद्रा इलाकों में मुनव्वर के घरों की रेकी की थी। इसके बाद बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला करने की योजना बनाई गई, जो आखिरी समय में विफल हो गई।

दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ साझा की है। पुलिस के अनुसार, शूटरों ने 10 से 15 सितंबर के बीच मुनव्वर के डोंगरी स्थित पुराने घर की रेकी की, जहां वह कभी-कभी आते थे। इस दौरान उन्हें मुनव्वर के बांद्रा वाले नए घर की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने वहां भी रेकी की।

हालांकि, मुंबई में हमले के लिए उपयुक्त मौका न मिलने और असहजता के कारण शूटरों ने योजना को अंजाम नहीं दिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के इनपुट्स के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। शूटरों ने अपने आका रोहित गोदारा को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसने बेंगलुरु में हमले की साजिश रची। शूटरों को पता था कि मुनव्वर बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

15 से 20 सितंबर के बीच उन्होंने कार्यक्रम स्थल और मुनव्वर की गाड़ी की रेकी की। लेकिन, ऐन वक्त पर मुनव्वर की गाड़ी बदलने और शूटरों के बीच तालमेल की कमी के कारण हमला नाकाम रहा।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शूटरों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। यह घटना मुनव्वर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ इस साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें