कृषि कानून पर भ्रम फैलाने वालों को परास्त करेंगे जागरूक किसान : नरेंद्र मोदी
अहमदाबाद : गुजरात के कच्छ से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरनारत किसानों को भी संदेश दिया। कच्छ में कई परियोजनाओं का शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। सत्ता में रहते जिन लोगों ने कृषि क्षेत्र में सुधार का काम नहीं किया आज भी किसानों को गुमराह कर अपना राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि विपक्ष किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहा है लेकिन देश के जागरूक किसान उनको इसका जवाब देंगे। गुजरात में कृषि व पशुपालन की आधुनिक तकनीक से समृद्धि है किसानों का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि पशुपालन का भारत की जीडीपी में 25 फ़ीसदी योगदान है जो अनाज में दाल के योगदान से भी अधिक है।
किसानों की समस्या के समाधान के लिए हम 24 घंटे तैयार
गुजरात का किसान अगर मुक्त बाजार का फायदा उठा रहा है तो देश के अन्य राज्यों के किसानों को भी यह व्यवस्था मिलनी चाहिए। मोदी ने यहां आयोजित एक समारोह में लोगों से पूछा कि डेयरी में दूध देने वाले पशुपालकों से जब कांट्रेक्ट किया जाता है तो क्या उनके पशु या गाय भैंस को कोई ले गया है या किसी किसान की जमीन पर किसी ने कब्जा किया है। मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को किसानों को गुमराह कर अपने राजनीति आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए सरकार 24 घंटे तैयार है।





