मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

वोटर लिस्‍ट में गडबडी के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
वोटर लिस्‍ट में गडबडी के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च

जयपुर। देश में लोकतंत्र व प्रजातंत्र को बचाने के लिये तथा वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार प्रात: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकाला।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से पैदल मार्च करते शहीद स्मारक पहुंचे और आक्रोश जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च के जरिये केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। वोट चोरों गद्दी छोड़ो जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल थी। नेताओं ने कहा कि आज से आंदोलन की शुरुआत हुई है। अब जिला, ब्लॉक, स्थानीय स्तर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

पैदल मार्च के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में साठ लाख वोट खत्म कर दिए गए। कितने वोट नए जोड़े, यह बताने को कोई तैयार नहीं है। कल योगेंद्र यादव सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में जिंदा पति-पत्नी को खड़ा कर दिया जबकि उन्हें मृतक बता रहे थे। यह गंभीर स्थिति है, जैसा रूस और चीन में होता है, वही स्थिति अब देश में की जा रही है।

पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने चोरी पकड़ी तो चुनाव आयोग कुछ नहीं बोल रहा है बल्कि आयोग के लिए भाजपा बैटिंग कर रही है। भाजपा को क्या अधिकार है। चुनाव आयोग देश की आत्मा है और उसको सुरक्षित रखना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं तो उसे जवाब देने की बजाय नोटिस देने की बात करता है। राहुल ने केवल आरोप नहीं लगाए बल्कि सबूत के साथ गड़बड़ी दिखाई है। चुनाव आयोग चुप्पी साधे बैठा है, इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में बड़े पैमाने पर की गई वोट चोरी का खुलासा किया गया है और अब स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली में जो भाजपा की केन्द्र सरकार का गठन हुआ है वह पूरी तरह से फर्जी वोटों से बनी हुई सरकार है। इसीलिये आज देशभर में नारा लग रहा है कि वोट चोर-गद्दी छोड़। आज पूरी दुनिया में साबित हो गया है कि भाजपा की सरकार वोट की चोरी से ही बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा द्वारा देश के लोकतंत्र पर दोहरा प्रहार किया जा रहा है, एक तरफ फर्जी वोट से भाजपा सत्ता हासिल कर रही है, दूसरी ओर एसआईआर के नाम से विपक्ष के पक्ष में मतदान करने वाले लाखों लोगों के वोट वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आन्दोलन अभियान के रूप में खड़ा करेगी जिसके तहत् गुरुवार 14 अगस्त, 2025 को सभी जिला मुख्यालयों पर रात को 8 बजे जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा वोट चोर-गद्दी छोड़ कैण्डल मार्च निकाला जायेगा और उसके पश्चात् अनेक जन जागरण अभियान आयोजित होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें