मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, उत्तराखंड में कांग्रेस की पांच गारंटी वाला पोस्टर जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के लिए पांच गारंटी का एलान किया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शनिवार को कांग्रेस की पांच गारंटी वाला पोस्टर जारी किया। देहरादून में प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने हिन्दुस्थान समाचार को कांग्रेस की पांच गारंटी के बारे में विस्तार से बताया।ये है कांग्रेस की पांच गारंटियां-भर्ती भरोसा-कांग्रेस ने केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरी की गारंटी दी है। कांग्रेस ने कहा कि एक कैलेंडर जारी करेंगे और उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे।पहली नौकरी पक्की-25 वर्ष से कम उम्र के प्रत्येक डिप्लोमा धारक या कालेज ग्रेजुएट को पब्लिक अथवा प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में एक वर्ष के अप्रेंटिसशिप (प्रशिक्षण) देने के लिए एक नए प्रशिक्षुता अधिकार अधिनियम की गारंटी देती है। प्रशिक्षुओं को एक लाख रुपये (8,500 रुपये प्रतिमाह) मिलेंगे।पेपर लीक से मुक्ति-राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का भी एलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पेपर लीक को रोकने के लिए कानून बनाने की गारंटी देती है। हम नए कानून लाकर पेपर लीक को पूरी तरह से रोकेंगे, जिससे मौजूदा समय में करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा-कांग्रेस गिग इकनॉमी में हर साल रोजगार ढूंढने वाले लाखों युवाओं के लिए बेहतर वर्किंग कंडिशन (कामकाजी स्थिति) और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने की गारंटी देती है।पांच वर्ष की अवधि के लिए देश के सभी जिलों में आवंटन की सुविधा के साथ कांग्रेस पांच हजार करोड़ रुपये का एक कोष बनाएगी। 40 वर्ष से कम उम्र के युवा किसी भी क्षेत्र में अपने बिजनेस के लिए स्टार्ट-अप फंडिंग का लाभ उठा सकेंगे।केंद्र सरकार पर साधा निशाना, भाजपा के कार्यकाल को बताया अन्याय काल-प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी की गारंटी को झूठ की गारंटी बताया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्ष के अन्याय काल को भयंकर बेरोजगारी संकट से समझा जा सकता है। इस अन्याय काल ने लाखों शिक्षित और महत्वाकांक्षी युवाओं को अपना आर्थिक भविष्य बेहतर बनाने या राष्ट्र निर्माण में योगदान देने से वंचित कर दिया है। कांग्रेस युवाओं के लिए ऐसे कदम उठाएगी, जिससे हर युवा अपना भविष्य सुरक्षित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सक्षम होगा। नौकरियां जाने से लोगों में दहशत है। लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें