मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

'कांग्रेस का हिंदू विरोधी चरित्र छिपा नहीं', दिग्विजय सिंह पर वीएचपी नेता विनोद बंसल का पलटवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'कांग्रेस का हिंदू विरोधी चरित्र छिपा नहीं', दिग्विजय सिंह पर वीएचपी नेता विनोद बंसल का पलटवार

नई दिल्ली : धार-भोजशाला मामले को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर विश्व हिंदू परिषद के नेता विनोद बंसल ने तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि भगवा आतंकवाद और हिंदुओं को आतंकवादी कहना कांग्रेस के डीएनए का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसकी मुखिया सोनिया गांधी ने राम मंदिर को लेकर दिए गए इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को मानने से इनकार कर दिया था। वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गईं और सुप्रीम कोर्ट में 25 वकीलों की फौज इन्होंने खड़ी कर दी थी। जब उनके हिसाब से फैसला नहीं आया तो चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग भी लगा दिया था।

विनोद बंसल ने कहा कि कांग्रेस का हिंदू विरोधी चरित्र छिपा हुआ नहीं है।

दिग्विजय सिंह खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, इसीलिए मामला अटका रहा, वरना यह कब का निपट गया होता। एएसआई संरक्षित जगह पर ये पूजा अधिनियम को लागू करना चाहते हैं, यह लागू करना कोर्ट का काम है या दिग्विजय सिंह जैसे भ्रमित नेताओं का काम है उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हिंदू विरोधी मानसिकता से बाहर निकलना चाहिए। कांग्रेस अंत की ओर है। पहले कांग्रेस कम्युनिस्ट के सहारे चलती थी और अब यह कम्युनल मुद्दे पर चलने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि मौलाना महमूद मदनी मुस्लिम समाज के कद्दावर नेता हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी मुस्लिम युवाओं को बरगलाने, भड़काने और देश विरोधी एजेंडे के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। ये यूसीसी और वंदे मातरम के विरोधी रहे हैं। वंदे मातरम से देश को स्वतंत्रता मिली, इसे गाते हुए सीमा पर खड़ा सुरक्षाकर्मी देश के लिए कुर्बान हो जाता है और आप इसका विरोध कर रहे हैं।

वीएचपी नेता विनोद बंसल ने यह भी कहा कि अब ये भोजशाला पर फैसले का विरोध कर रहे हैं। राम मंदिर का विरोध पहले भी कर चुके हैं। तीन तलाक का विरोध किया और कहते हैं कि नारियों के लिए इस्लाम में सब कुछ अच्छा है। इन्होंने तीन तलाक, बुर्का और हलाला से मुक्ति दिलाने की बात कभी नहीं की और जब समान नागरिक संहिता की बात आती है तो कट्टरपंथी चेहरा सामने ले आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें