मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा में हार के कारणों का पता लगाने को समिति गठित करेगी कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के कारणों का पता लगाने के लिए कांग्रेस ने एक समिति का गठन करने का फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद सूत्रों ने यह जानकारी दी।समीक्षा बैठक के बाद कांग्रेस नेता एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक रहे अजय माकन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जांच समिति के गठन को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा। हालांकि उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि हार के कारणों का पता भी जरूर लगाया जाएगा।माकन ने कहा कि सभी जानते हैं कि हरियाणा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित थे। एग्जिट पोल और चुनावी नतीजों में बहुत अंतर था। हमने चुनाव नतीजों से जुड़े विभिन्न कारणों पर चर्चा की है, जिस पर हम आगे कार्रवाई करेंगे। माकन के मुताबिक समीक्षा बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, दीपक बाबरिया और अन्य नेता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में हरियाणा से किसी भी नेता को आमंत्रित नहीं किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें