मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धरमपुर,। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

ने शनिवार को गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर स्थित दरबार गढ़ कम्पाउंड में

सभा को संबोधित किया। सूरत हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद यहां हेलिकॉप्टर

खराब होने से वे सड़क मार्ग से धरमपुर पहुंची। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश

में कांग्रेस मेनिफेस्टो की खूब चर्चा है, इसे न्याय पत्र नाम दिया गया

है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले 10 सालों से लोगों के जीवन में

तरक्की नहीं आई, लोगों को न्याय नहीं मिला है। कांग्रेस ने जो न्याय पत्र

बनाया है इसमें काफी स्कीम और गारंटी लाए हैं, उसे पूरा करेंगे। जहां-जहां

हमारी सरकारें हैं या थीं वहां हमने जो भी गारंटी दी, उसे पूरा किया। हमारी

सरकार आएगी तो वन अधिकार का कानून लागू करेंगे और पट्टों से संबंधित

मामलों का फैसला एक साल के अंदर करवाएंगे। एससी-एसटी का सब प्लान लागू

करेंगे। आदिवासी समाज की जहां अधिक जनसंख्या है, उसे अनुसूचित क्षेत्र

घोषित करेंगे, ताकी सब सुविधाएं मिले। न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये तय करेंगे

जिससे कोई शोषण नहीं कर सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें