मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के समाजवादियों की राजनीति को बर्बाद करना चाह रही कांग्रेस : सम्राट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रदेश के सभी 45 हजार गांवों एवं 350 नगर निकायों के मंदिरों में 21 तक चलेगा स्वच्छता अभियान

पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के खाजपुरा स्थित शिव मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आज से सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर रही है, जो अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पहले 21 जनवरी तक चलेगा। भाजपा की ओर से बिहार के सभी 45 हजार गांवों और 350 से अधिक नगर निकायों में यह अभियान चलाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी यानी प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा तथा सभी को मंदिरों की सफाई अभियान में श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है, उसे भी अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है। एक सवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस समाजवादियों की राजनीति को बर्बाद करने पर तुली हुई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले आॅर्डिनेंस फाड़ कर राहुल गांधी ने लालू प्रसाद के राजनीतिक करियर को बर्बाद किया और अब यह कह कर कि नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन के संयोजक बनाने के सवाल पर ममता बनर्जी नाराज है, एक तरह से नीतीश कुमार का अपमान किया गया है।

श्री चौधरी ने कहा कि पहले नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाया गया, फिर कई सप्ताह से उन्हें इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने के प्रस्ताव को लटका कर रखा गया और अब उन्हें राजनीति से ही मुक्त करने का प्रयास किया गया हैं। दरअसल कांग्रेस समाजवादियों को राजनीति से बाहर करने के अभियान में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें