मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, संसद के मकर द्वार पर करेगी विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, संसद के मकर द्वार पर करेगी विरोध

नई दिल्ली,

मानसून सत्र के 9वें दिन भी संसद में हंगामे के आसार हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के सांसद संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के सभी सांसद राहुल गांधी के संबोधन का मुद्दा उठाते हुए सुबह 10.30 बजे मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, इससे पहले, सुबह 10 बजे 'इंडिया' ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई गई है संसद में बुधवार को राहुल गांधी के संबोधन को दौरान हंगामा हुआ। एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान उन्होंने संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया था। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने 'इडियट' और 'अंधभक्त' शब्दों का इस्तेमाल किया।

इस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई। बाद में राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए छात्रों पर फायरिंग के आरोप लगाए थे।

इसके बाद सदन में किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से माफी मांगने या तथ्य सामने रखने की मांग की। इसी बीच हंगामा लगातार जारी रहा। बाद में सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

उधर, गुरुवार को एंटी पेपर लीक विधेयक (लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026) राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल पर दोपहर करीब 2 बजे चर्चा होने की संभावना है।

वहीं, कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने नए दलबदल विरोधी कानून की रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आज की कार्यवाही स्थगित की जाए और तत्काल महत्व के इस मामले पर पूरी चर्चा की अनुमति दी जाए। उन्होंने नोटिस में कहा, "मेरा प्रस्ताव है कि यह सदन प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन के अन्य सभी सूचीबद्ध कार्यों को स्थगित कर एक नए दल-बदल विरोधी कानून के स्वरूप पर चर्चा करे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें