मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी ने शेयर मार्केट घोटाले का लगाया आरोप, भाजपा ने कहा अपरिपक्व और झूठे हैं राहुल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन शेयर बाजार के अचानक

धड़ाम हो जाने को घोटाला बताते हुए कांग्रेस ने सीधे प्रधानमंत्री और

गृहमंत्री पर निशाना साधा और जेपीसी जांच की मांग कर डाली। राहुल गांधी ने

कहा विपक्ष में बहुत ताकत है और संसद की स्थिति बदल गई है। हम जेपीसी

करवाएंगे।

गुरुवार की शाम कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस

वार्ता में नवनिवार्चित सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक

जून 2024 को लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल जारी होने के बाद 3 जून को स्टॉक

मार्केट ने ऊंचाईं छूने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके अगले ही दिन 4 जून को

नतीजे आने के बाद स्टॉक मार्केट धराशायी हो गया । इससे छोटे निवेशकों के 30

लाख करोड़ रुपए डूब गए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव

के समय प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और वित्त मंत्री ने शेयर बाजार पर टिप्पणी

की और कहा कि शेयर बाजार तेजी से आगे जाएगा लोगों को शेयर खरीदना चाहिए। एक

जून को झूठा एग्जिट पोल जारी होता है। ऐसे में हमें लगता है कि

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सीधे तौर पर इसमें शामिल हैं इसलिए हम जेपीसी

जांच कराना चाहते हैं।’’

राहुल गांधी ने सवाल पूछा कि पीएम

ने जनता को निवेश करने की सलाह क्यों दी। अमित शाह ने लोगों को शेयर खरीदने

के लिए क्यों कहा। क्या भाजपा और इन विदेशी निवेशकों के बीच कोई संबंध है ।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा को जानकारी थी कि एग्जिट पोल गलत हैं और

बहुमत नहीं मिलने वाली है। इसलिए भाजपा के लोगों ने भ्रम फैलाया और शेयर

मार्केट क्रैश हो गया। इसके साथ ही निवेशकों का 30 लाख करोड़ का नुकसान हुआ

है और सत्ता में बैठे लोगों को फायदा हुआ है। इसलिए हम जेपीसी जांच कराए

जाने की मांग करते हैं।

राहुल गांधी के आरोपों पर भारतीय जनता

पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान बताता है

कि वे अभी भी अपरिपक्व हैं और भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा लेते रहते

हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि यह आधा अधूरा बयान है कि 4 जून को शेयर बाजार

कितना लुढ़का। राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए था कि पिछले दो दिनों में

शेयर बाजार कितनी तेजी से बढ़ा, कितने लाख करोड़ रुपए का लाभ निवेशकों को

हुआ। गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बयानों को पढ़कर सुनाया

और कहा कि इसमें कहीं भी निवेशकों से शेयर मार्केट में पैसा लगाने का

आह्वान नहीं किया गया था। शेयर मार्केट का उल्लेख देश की मजबूत होती अर्थ

व्यवस्था के संबंध में किया गया था। पर राहुल गांधी का बयान और जेपीसी की

मांग का सीधा अर्थ है कि वे आगामी लोक सभा में भी नकारात्मक मुद्दों को

उठाने वाले हैं। उनका दल देश और विपक्ष देश की तरक्की के लिए रचनात्मक

भूमिका निभाने की बजाय हल्ला और हंगामा ही करना चाहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें