मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

आरजी कर रेप केस पीड़िता के परिवार के दावों पर कांग्रेस प्रवक्ता ने उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आरजी कर रेप केस पीड़िता के परिवार के दावों पर कांग्रेस प्रवक्ता ने उठाए सवाल

लखनऊ। कांग्रेस ने कोलकाता के आरजी कर रेप केस में पीड़िता के माता-पिता के दावे के बाद तृणमूल कांग्रेस का बचाव किया है। पार्टी प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा ने भी इस परिवार को ऑफर दिए थे। पीड़िता के परिवार को भाजपा का भी नाम लेना चाहिए।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाए कि उन्हें चार करोड़ रुपए का ऑफर मिला था। टीएमसी ने शुरुआत से ही संपर्क किया और राजनीति में शामिल होने की पेशकश की।

इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "क्या आपको भाजपा ने पेशकश नहीं की? उनकी पेशकश भी बताएं।

परिवार के दावों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "कहीं न कहीं पीड़ित के प्रति सद्भावना की बात आती है। राजनीतिक दल वहां जाते हैं तो इसका राजनीतिक इस्तेमाल किसी के कहने पर नहीं किया जाना चाहिए। पीड़िता के परिवार के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है।"

उन्होंने टीएमसी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अपराधी जेल में है। उसे फांसी लगनी तय है। भाजपा पर निशाना साधते हुए सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि जब-जब चुनाव आता है तो इस तरह के बयान क्यों आने लगते हैं? यह समझ से परे है।

इसी बीच, सुरेंद्र राजपूत ने तमिलनाडु चुनाव को लेकर कांग्रेस-डीएमके के बीच विवाद से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा, "हमारा डीएमके के साथ मजबूत गठबंधन है। हम अगर सत्ता में भागीदारी की मांग करें, तो फोरम के भीतर करते हैं।"

उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा और उनका ईको सिस्टम है, वह हमारे गठबंधन में दरार डालने की कोशिश कर रहा है। वह कामयाब नहीं होगा। भाजपा के लोग तमिलनाडु के लोगों को भी कहीं न कहीं सांप्रदायिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तमिलनाडु इन्हें करारा जवाब देगा।

हमारा गठबंधन पूरी तरह अटूट है। हम चुनाव को लेकर बात मीडिया में नहीं आपस में कर रहे हैं।

सुरेंद्र राजपूत ने प्लेन क्रैश के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर साजिश की आशंका व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर कोई साजिश है, तो इस साजिश का भी खुलासा किया जाना चाहिए। एक विस्तृत जांच होनी चाहिए। विस्तृत जांच में तो किसी को कोई आपत्ति नहीं है। इस तरीके की एक जांच होनी चाहिए, ताकि दूध का दूध, पानी का पानी हो सके।

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अजित दादा की मृत्यु स्तब्ध करने वाली है और विमान हादसा स्तब्ध करने वाला है। चाहे जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना हो, या अहमदाबाद का प्लेन हादसा हो, या अब अजित दादा का हादसा हो, निश्चित तौर पर सुरक्षा मानकों का उच्चीकरण किया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें