मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

जी रामजी योजना पर तथ्यात्मक बात करें कांग्रेस: सीएम मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जी रामजी योजना पर तथ्यात्मक बात करें कांग्रेस: सीएम मोहन यादव

भोपाल । केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को बदलकर विकसित भारत जी रामजी योजना लागू किए जाने पर कांग्रेस के विरोध पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर योजना में कोई कमी दिखती है तो तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल विरोध के लिए विरोध करना उचित नहीं है।

भोपाल में संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र सरकार की जी रामजी योजना से ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ के साथ राज्य को होने वाले फायदे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा में जहां 100 दिन का काम मिलता था, वहीं इस योजना से 125 दिन का काम मिलेगा। इतना ही नहीं, ग्राम पंचायतों के सुझाव के आधार पर काम होंगे। इसमें गोशाला व तालाब निर्माण आदि को भी शामिल किया गया है।

कांग्रेस द्वारा लगातार मनरेगा के स्थान पर जी रामजी योजना का विरोध किया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता चाहे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी और जीतू पटवारी, उन्हें तथ्यात्मक तरीके से इस योजना की कमी बतानी चाहिए; विपक्ष में हैं, इसलिए सिर्फ विरोध नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही विपक्ष की ओर से सकारात्मक और तथ्यात्मक बात आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ें, इस दिशा में भी सरकार के प्रयास किए जाएंगे।

गोपालन, मछली पालन और कुटीर उद्योग के क्षेत्र में भी इस योजना को जोड़ा जाएगा ताकि रोजगार बढ़े और आर्थिक स्थिति में सुधार आए। इसे राज्य के 15 विभागों से जोड़ा जा रहा है। इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा 60 अनुपात 40 का प्रावधान किया गया है। इस सवाल पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इसमें सरकार सक्षम है और इसे राज्य में पहले ही लागू किया जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें