मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने दोबारा उठाया सवाल, पीएम ने पहले क्यों नहीं लगवाया कोरोना टीका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत बायोटेक द्वारा विकसित की गई कोवैक्सीन की खुराक ली है।

नई दल्लिी : कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण एक मार्च से देश में शुरू हो गया है और इसकी शुरुआत सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना का टीका लगवाकर की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत बायोटेक द्वारा विकसित की गई कोवैक्सीन की खुराक ली है। लेकिन अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के अनुसार पीएम मोदी चुनावी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ने पहले वैक्सीन क्यों नहीं लगवाई, जब वैज्ञानिकों ने कह दिया कि वैक्सीन सुरक्षित है, तब जाकर लगवाई। अधीर रंजन के अनुसार पहले हमने नहीं बल्कि वैज्ञानिकों की कमेटी ने सवाल खड़े किए थे। तब क्यों नहीं लगवाया, अब लगवाया है तो स्वागत है।

यही नहीं अधीर रंजन का कहना है कि इसमें चुनाव को ध्यान में रखकर यह किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि केरल और पुडुचेरी की नर्स और असम का गमछा, मैं तो कहता हूं कि बंगाल की गीतांजलि भी हाथ में ले लेते तो सब पूरा हो जाता। अधीर रंजन के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। आज पीएम मोदी ने सभी को जवाब दे दिया है।

उन्होंने कहा कि आज जब 60 वर्ष की उम्र से अधिक लोग टीका लगवाया जाएगा तो इसकी पहल पीएम मोदी ने की है। उन्होंने आगे कहा कि वे विपक्ष से कहना चाहते हैं कि चुनाव में राजनीति के लिए और भी मुद्दे हैं, क्या हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हो सकते हैं? यही नहीं, रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सभी मंत्रियों ने फैसला किया है कि हम मुफ्त में कोरोना का टीका नहीं लेंगे।

कोविड-19 वैक्सीन युवाओं को देनी चाहिए

मल्लिकार्जुन खड़गे से जब ये पूछा गया कि क्या वे कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाएंगे तो उन्होंने कहा कि मेरी उम्र 70 साल से ऊपर है। आपको इसे (कोविड-19 वैक्सीन) युवाओं को देनी चाहिए। इनके पास जीवन के ज्यादा वर्ष हैं। उनके पास जीने के लिए केवल 10-15 साल और हैं।'

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें