मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ की ललिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेरठ की ललिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

बिजनौर, | कांग्रेस कमेटी, बिजनौर की जिलाध्यक्ष श्रीमती हेनरिटा राजीव सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी, बिजनौर के अध्यक्ष हुमायूँ बेग (एड.)के संयुक्त नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम के हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा शांतिपूर्ण धरने में शामिल मेरठ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमंत प्रधान पर दर्ज गंभीर धाराओं के मुकदमे को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दलित बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है, जबकि उनके लिए आवाज़ उठाने वाले विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। यह लोकतंत्र और संविधान की भावना पर सीधा हमला है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में दोषियों की गिरफ्तारी तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें