मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साधा निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विधानसभा परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साधा निशाना

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार की नीतियों एवं निर्णयों के खिलाफ अपनी आपत्ति को दर्ज कराते हुए कांग्रेस विधायक दल ने “बंदर के हाथ में उस्तरा” कहावत का सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य यह बताना था कि भाजपा सरकार के हाथ में सत्ता का उस्तरा आ जाने से वह प्रदेश की जनता के हितों को निरंतर चोट पहुँचा रही है।नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बंदर रूपी भाजपा सरकार के हाथ में उस्तरा आ गया है और वह युवाओं के रोजगार, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर बेरहमी से उस्तरा चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर है, स्वास्थ्य सुविधाएँ बदहाल हैं, कानून-व्यवस्था अस्त-व्यस्त है और किसान न्याय और अधिकारों के लिए तरस रहे हैं। सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की मूल समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल राजनीतिक स्टंट में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल जनता की आवाज बनकर हर मोर्चे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करता रहेगा। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश की जनता के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें