मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा की फंडिंग के लिए कंपनियों को जांच एजेंसियों के जरिये धमकाया गया: कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 23 फरवरी । कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को केन्द्र सरकार

पर भारतीय जनता पार्टी को फंड दिलाने के लिए निजी कंपनियों को जांच

एजेंसियों के जरिये धमकाने का आरोप लगाया है।

पार्टी

महासचिव जयराम रमेश ने यहां पत्रकार वार्ता कर कहा कि वित्त वर्ष 2018-19

और 2022-23 के बीच भाजपा को कुल लगभग 335 करोड़ रुपये का दान देने वाली कम

से कम 30 कंपनियों को उसी अवधि के दौरान केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का

सामना करना पड़ा था।

इस संबंध में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भी लिखा है।

रमेश

ने कहा कि केन्द्र सरकार को व्हाइट पेपर लाकर जवाब देना चाहिए। साथ ही

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच कराए जाने की मांग की

है।

उन्होंने कहा कि न्यूज रिपोर्ट के दावे की प्रामाणिकता चुनाव

आयोग के कई दान संबंधित दस्तावेजों और अन्य पुख्ता सबूतों पर आधारित है। यह

संस्थागत स्वतंत्रता, स्वायत्तता और केंद्रीय एजेंसियों की कार्यप्रणाली

पर गंभीर सवाल उठाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें