मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

सुक्खू सरकार के 15 माह के कार्यकाल से जनता खुश: कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला,। प्रदेश कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि

कांग्रेस की नीतियों और लीडरशिप को लेकर प्रदेश की जनता का विश्वास बढ़ रहा

है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उमड़ी भीड़ इस बात का सबूत है। सुक्खू सरकार

के 15 माह के कार्यकाल से जनता खुश है।

प्रदेश कांग्रेस

उपाध्यक्ष चौहान शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व

में सरकार ने कई जनकल्याण नीतियां बनाई हैं, जिसका लाभ आज प्रदेशवासियों को

मिल रहा है। मात्र 15 माह के अल्पकाल समय ही सुक्खू के नेतृत्व में सरकार

ने प्रदेश को शिखरता की ओर ले गया है, जिससे प्रदेश की जनता में कांग्रेस

सरकार की लोकप्रियता बढ़ी है।

नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष

जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार बीते पांच साल

में कर्ज पर कर्ज लेती रही, जिसका बोझ प्रदेश की जनता पर 75 हजार करोड़ तक

पहुंचा दिया। पूर्व की जयराम सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह करने लिए

विधानसभा चुनाव के समय झूठे वायदे कर 900 से ज्यादा संस्थान बिना बजट के

खोले, जिन पर करीब पांच हजार करोड़ रुपये खर्च आना था। चुनावी वर्ष में खोले

गए संस्थान को चलाने के लिए न तो कोई कर्मचारी था और न ही कोई नया भवन।

ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच के साथ इन

संस्थानों पर उचित निर्णय लेना पड़ा।

उन्होंने कहा कि बीते

वर्ष आई भयंकर प्राकृतिक आपदा से करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है लेकिन

केंद्र की भाजपा सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने

प्रदेश के संसाधनों से रेवेन्यू बढ़ाकर 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज

बनाया। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा में प्रभावित परिवारों को राहत राशि

बांटी और साथ ही जिन परिवारों के घर पूरी तरह से नष्ट हुए हैं, उनके लिए

सरकार ने राहत राशि 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख किया है। इसके अलावा

आपदा मैनुअल में बदलाव कर प्रभावितों को राहत देने का काम किया है।

चौहान

ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सुखाश्रय योजना, गारंटियों को पूरा करना, ओपीएस

लागू करना, महिलाओं को सम्मान निधि देना और किसानों बागवानों की फसलों का

दाम बढ़ाना व दूध के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि करना यह साबित करता है कि

जनता के मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में सरकार की साख बढ़ी है और पांच

साल तक साथ चाहती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें