मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है: साजिद यूसुफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है: साजिद यूसुफ

कोलकाता। भाजपा नेता साजिद यूसुफ ने शनिवार को कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए अब वो हिंदू-मुस्लिम के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में आम लोगों को परेशान किया जा रहा है।

उनके हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। प्रदेश में आम लोगों के लिए बिल्कुल भी स्थिति अनुकूल नहीं है। यहां तक कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर भी अत्याचार किया जा रहा है और यह सबकुछ कांग्रेस की तरफ से किया जा रहा है, लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि अब कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि हम पश्चिम बंगाल में मस्जिद का निर्माण करेंगे। ऐसा करके यह लोग मुस्लिम समुदाय के लोगों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि अपने पक्ष में राजनीतिक माहौल को पैदा कर सकें, लेकिन मैं समझता हूं कि इससे कुछ भी होने वाला नहीं है।

आज की तारीख में पश्चिम बंगाल के मुसलमान जागरूक हो चुके हैं। उन्हें कोई भी दिग्भ्रमित नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी लोग कई तरह के दावे कर रहे थे। हमें पूरा विश्वास है कि इसी प्रकार की स्थिति हमें आगामी दिनों में पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिलेगी। हम सभी लोगों ने देखा कि किस तरह से भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू से भी अधिक सीट हासिल की है।

उन्होंने आगे कहा कि हमने देखा कि किस तरह से कांग्रेस के लोग पश्चिम बंगाल में बाहर के लोगों (बांग्लादेशी) को बसाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे हैं ताकि उनके पक्ष में राजनीतिक माहौल तैयार कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें