मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस पार्टी कभी किसी को धोखा नहीं देती है: राकेश सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस पार्टी कभी किसी को धोखा नहीं देती है: राकेश सिन्हा

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए खुद को बिहार विधानसभा चुनाव से अलग कर लिया है। जेएमएम ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

इस पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पर आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं? कांग्रेस ने कभी धोखा नहीं दिया है। पार्टी हमेशा गठबंधन को मजबूत करने के प्रयास में लगी रहती है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक स्वाभाविक सहयोगी है और स्वाभाविक रूप से उसे बिहार में सीटें मिलनी चाहिए थीं। हालांकि, क्या परिस्थितियां उत्पन्न हुईं और क्या स्थितियां विकसित हुईं, यह केवल शीर्ष नेतृत्व ही बता सकता है, चाहे वह राष्ट्रीय जनता दल का हो या झारखंड मुक्ति मोर्चा का।

राजद नेताओं से चर्चा भी हुई। झामुमो एक मजबूत गठबंधन साझेदार है। वह बिहार में चुनाव लड़ना चाहता था और उसे सीटें मिलनी चाहिए थीं।

गठबंधन की मजबूती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गठबंधन के लिए त्याग करती रही है। हम चाहते हैं कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ तैयार हो। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है। पार्टी ने बिहार में कभी धोखा नहीं दिया है। हम कभी किसी को धोखा नहीं दे सकते। हम तो लगातार प्रयास कर रहे हैं कि गठबंधन को मजबूत किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि इसकी समीक्षा होनी चाहिए। कांग्रेस और अन्य दल स्वाभाविक तौर पर एकजुट हैं। मैं बार-बार कह रहा हूं कि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। ऐसे में एकजुटता ही लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा करने में सहायक होगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन में सब ठीक है। हम राज्य में एनडीए को उभरने नहीं देंगे। बिहार में एनडीए का कुनबा बिखर रहा है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित कराए जाएंगे। परिणाम 14 नवंबर को आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें