मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज, कई वरिष्ठ नेताओं ने छोड़ दी पार्टी: खंडेलवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा सीट से

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद

सिंह लवली के इस्तीफा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी

एक डूबता हुआ जहाज है, इसी कारण उसके कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी

है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के इस्तीफे पर

खंडेलवाल ने कहा कि आंतरिक कलह के कारण लवली ने आज अपने पद से इस्तीफा

दिया है। इससे कांग्रेस पार्टी की लचर हालात साफ़ तौर पर दिखाई देती है।

उनका इस्तीफा स्पष्ट करता है कि कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है,

जिसे उसके सबसे वरिष्ठ नेताओं ने एक-एक कर छोड़ दिया है।

उन्होंने

कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास दिल्ली में न तो कोई नेता है, न ही कोई

नेतृत्व है और अब पार्टी का कोई भविष्य भी नहीं बचा है। खंडेलवाल ने कहा कि

यह अत्यंत हास्यास्पद है कि इस देश की 130 साल से ज्यादा की सबसे पुरानी

पार्टी कहलाने वाली कांग्रेस पार्टी राजधानी दिल्ली में 10 साल पुरानी

पार्टी की जूनियर टीम के रूप में चुनाव लड़ रही है। इससे ज़्यादा दुर्गति

आज तक किसी भी पार्टी की नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि देश

में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता

पार्टी पूरे बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएगी। खंडेलवाल ने बताया कि

वे कल अयोध्या जा रहे हैं, ताकि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद ले सकें। इस

दौरान वे हनुमानगढ़ी भी जाएंगे और श्रीराम मंदिर के निर्माण स्तंभ चम्पत

राय से भी मिलेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें