मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस पार्टी आयोग के पक्ष में, आयोग को तय करना है कि वे कहां खड़े हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली ,। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोबारा से चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। खड़गे द्वारा

चुनाव को लिखा गया यह दूसरा पत्र है। इसके पहले पत्र में खड़गे ने मौजूदा

लोक सभा चुनाव में मतदान के आंकड़ों में विसंगति के बारे में चुनाव आयोग

से पूछा था।

दूसरी बार लिखे गए इस पत्र को खड़गे ने शनिवार

को मीडिया से भी साझा किया। इस पत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,

"...कांग्रेस पार्टी आयोग के पक्ष में है और आयोग की ताकत और स्वतंत्रता के

लिए खड़ी है। आयोग के अधिकारियों को अब तय करना चाहिए कि वे कहां खड़े

हैं।"

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अफसोस

जताते हुए कहा कि मेरे द्वारा पहले लिखे पत्र को चुनाव आयोग ने गलत ढंग से

लिया। पत्र में और जिन मुख्य बातों की तरफ ध्यान दिलाया गया था, उसकी

अनदेखी कर दी गई।

खड़गे ने कहा कि इस बात की खुशी है कि चुनाव आयोग ने फ्री और फेयर इलेक्शन कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

खड़गे

ने यह भी कहा है कि वे चुनाव आयोग की दबाव में काम करने की मजबूरी को

अच्छी तरह से समझ रहे हैं फिर भी वे कहना चाहते हैं कि देश के इस आम चुनाव

में आम लोग मतदान का अंतिम प्रतिशत जानने को इच्छुक होते हैं, इसलिए उनके

लिए यह जानना जरूरी भी होता है और यह उनका हक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें