मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस को लगा झटका, राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। कानपुर में कांग्रेस के कद्दावर नेता कहे जाने वाले राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गये। इससे कांग्रेस को जहां बड़ा झटका लगा तो वहीं भाजपा और मजबूत हो गई। हालांकि कानपुर लोकसभा सीट से भाजपा के जो दिग्गज टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे हैं उनकी धड़कनें जरुर बढ़ गई हैं, क्योंकि सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस से टिकट न मिलने की संभावना पर अजय कपूर ने भाजपा का दामन थामा है।भाजपा में कानपुर के बड़े चेहरे लगातार आठ बार से विधायक व वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार अजय कपूर लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति कर रहे थे। अजय कपूर लगातार तीन बार विधायक भी रहे और इधर दो बार से भाजपा लहर में भी कड़ी टक्कर दे रहे थे। शहर में उनकी लोकप्रियता और बड़े कारोबारी होने के नाते कांग्रेस पार्टी ने उन्हे राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी दी थी।सूत्र बताते हैं कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल उम्रदराज होने के नाते आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। इस पर अजय कपूर ने कानपुर लोकसभा टिकट के लिए दावेदारी की, लेकिन पार्टी ने हरी झण्डी नहीं दी। इसके बाद से वह भाजपा के संपर्क में आए और बुधवार को दिल्ली में अनिल बलूनी, विनोद तावड़े और प्रेम शुक्ला की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गये। इससे कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले कानपुर लोकसभा सीट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं भाजपा में टिकट की दावेदारी करने वालों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें