मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

जनता के कंधे पर सवार होकर कांग्रेस सांसद ने बाढ़ का लिया जायजा, जगदंबिका पाल का तंज, 'यह संवेदनशून्यता'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने बिहार में बाढ़ सर्वेक्षण के दौरान कांग्रेस सांसद तारिक अनवर को ग्रामीणों द्वारा कंधे पर उठाए जाने पर सवाल किए हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान परेशान हैं और दूसरी तरफ तारिक अनवर ग्रामीणों के कंधों पर जा रहे हैं, जो उनकी संवेदनशून्यता को दर्शाता है।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद तारिक अनवर को ग्रामीणों द्वारा कंधे पर उठाकर ले जाने की निंदा की। उन्होंने कहा, "एक तरफ किसान बाढ़ से प्रभावित और तबाह हैं और दूसरी तरफ तारिक अनवर को उसी जनता द्वारा कंधे पर उठाया जा रहा है। यह उनकी संवेदनशून्यता को दर्शाता है।"

दरअसल, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर अपने दो दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र कटिहार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पहले उन्होंने ट्रैक्टर से दूरस्थ इलाकों का जायजा लिया, लेकिन जब बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पैदल चलने की बारी आई, तो उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से, उनके कंधों पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इस मुद्दे को लेकर भाजपा सवाल उठा रही है।

पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर जगदंबिका पाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "टैरिफ के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक हैं। अब अगर इसके बाद भी मल्लिकार्जुन खड़गे इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं तो यह उनकी बौखलाहट है।"

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के मलेशिया दौरे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ आई है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय मलेशिया के दौरे पर हैं। पंजाब में हमारी सरकार नहीं है, लेकिन पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब और हिमाचल जा रहे हैं, ताकि बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें