मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

नवजोत सिंह सिद्धू पर कांग्रेस नेताओं का हमला, प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद बोले- यह हाईकमान से धोखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही पार्टी के नेताओं से घिर गए हैं। वरिष्ठ नेताओं ने सिद्धू के इस रवैये पर हैरानी जताई है। कहा कि यह हाईकमान के साथ धोखा है।

चंडीगढ़ : नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पंजाब में ही नहीं दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस नेता उनके इस फैसले को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सिद्धू के इस्तीफे को अलाकमान के साथ 'धोखा' करार दिया है। कांग्रेस में खासकर प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद ने भी सिद्धू के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

आचार्य प्रमोद ने कहा कि पंजाब में पार्टी की साख दांव पर लगी है। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा पार्टी हाईकमान के विश्वास के साथ एक बड़ा धोखा है। आचार्य प्रमोद कांग्रेस के टिकट पर भाजपा नेता राजनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव भी सिद्धू के इस्तीफे से हतप्रभ हैं। उन्होंने भी सिद्धू के इस्तीफे पर निशाना साधा। कैप्टन अजय यादव ने ट्वीट कर कहा कि वह श्रीमती सोनिया गांधी से अनुरोध करते हैं कि पहले व्यक्ति की वफादारी, काबिलियत को आवश्य परखें, क्योंकि गलत आदमी को चुनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डा. उदित राज ने भी सिद्धू पर निशाना साधा। कहा कि पार्टी ने सिद्धू के लिए क्या नहीं किया। उन्हें पहले मंत्री बनाया, फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया। कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने की उनकी इच्छा पूरी हुई। पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी उन्ही की पसंद थे। शायद अनुसूचित जाति के सीएम से उनकी नाराजगी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. अश्विनी कुमार ने भी नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कहा कि अब हम स्थिति को सुधारने में समय बरबाद नहीं कर सकते हैं। नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द से जल्द चुनने की आवश्यकता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है, जहां कांग्रेस पार्टी के साथ ऐसा हो रहा है, इसका क्या मतलब है? इससे ISI और पाकिस्तान को फायदा है। कांग्रेस को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एकजुट रहें। अगर किसी को दिक्कत है तो वो पार्टी के वरिष्ठ नेता से चर्चा करें। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस के लोग हमें छोड़कर चले गए हैं वो वापस आ जाएं, क्योंकि कांग्रेस ही ऐसी विचारधारा है जो इस देश की बुनियाद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें