मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस को झटका, मनीष खंडूड़ी ने पार्टी छोड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व में पौड़ी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।मनीष खंडूड़ी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में यह जानकारी दी। मनीष ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ''मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा के लिया गया है।''पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवनचंद्र खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी हैं। वे 2019 लोकसभा चुनाव में पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार थे। एक के बाद एक कांग्रेसी नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब मनीष खंडूड़ी को भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से 2019 से ठीक पहले मनीष राहुल गांधी की मौजूदगी में देहरादून में आयोजित एक रैली में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर उत्तराखंड की सियासत में हलचल पैदा कर दी। एक बार फिर 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक कांग्रेस से इस्तीफा देकर चर्चा में मनीष खंडूड़ी आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी की पुत्री ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष और कोटद्वार से भाजपा विधायक हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें