मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस: डॉ. मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस: डॉ. मोहन यादव

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने के मामले में कांग्रेस द्वारा राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की घटना को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नेतृत्व में गठित कमेटी जो निर्णय करेगी, सरकार उसका पालन करेगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ग्वालियर की घटना को लेकर जनता को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि 55 साल तक जब देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें थीं, तब उन सरकारों ने महू स्थित बाबा साहब की जन्मस्थली के विकास के लिए क्या किया था? कांग्रेस की सरकारों ने बाबा साहब की दीक्षाभूमि की चिंता नहीं की। यही नहीं बल्कि बाबा साहब की पार्थिव देह को जिस विमान से अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया गया था, उसका किराया भी कांग्रेस की सरकार ने बाबा साहब की पत्नी से मांगा था। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया है, जिसके लिए उसे देश से माफी मांगना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में तेजी से जनाधार खो रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अनुच्छेद 370 का विरोध किया था, उसके बावजूद कांग्रेस की सरकार ने दबाव डालकर संविधान में अनुच्छेद 370 जोड़ा था। बाबा साहब की आत्मा उस दिन रोई थी, जब जम्मू-कश्मीर में अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को अनुच्छेद 370 के माध्यम से उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डॉ. अंबेडकर को लोकसभा का चुनाव जीतने नहीं दिया। बाबा साहब के बनाए संविधान को कुचलते हुए कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल का कलंक देश के माथे पर लगाया था। इसलिए वह बाबा साहब और उनके बनाए संविधान का नाम लेकर अपने पुराने पाप छुपाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जो ढोंग कर रही है, उसकी वास्तविकता को देश और प्रदेश की जनता भलीभांति जानती है और उनका यह आडंबर चलने वाला नहीं है।बिना शर्त माफी मांगकर उपवास करे कांग्रेसः विष्णुदत्त शर्माइस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ग्वालियर की घटना न्यायालयीन मामला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और प्रदेश सरकार न्यायालय के हर आदेश का सम्मान करती है और पूरी संवदेनशीलता के साथ काम करती है। कांग्रेस हमेशा से दोहरे चरित्र वाली पार्टी रही है तथा झूठ, छल, कपट की राजनीति करती रही है। कांग्रेस पार्टी ने जीते जी तो बाबा साहब का अपमान किया ही, मरणोपरांत उनके विचारों के साथ भी अन्याय करती रही है। कांग्रेस ने बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार किया और जब तक कांग्रेस की सरकार रही, बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंबेडकर विरोधी, आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा ने बाबा साहब अंबेडकर की नीतियों का क्रियान्वयन, उनके उद्देश्यों का संरक्षण और उनके बनाए संविधान का संवर्धन करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने बाबा साहेब को सम्मान देने के साथ उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बाबा साहब के अपमान और संविधान विरोधी कार्यों के लिए देश-प्रदेश की जनता से बिना शर्त माफी मांगकर उपवास करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 25 जून को ही संविधान की हत्या कर लोकतंत्र का गला घोंटा था। इंदिरा गांधी ने निहित स्वार्थों के लिए देश में आपातकाल लगा दिया था। लोकतंत्र की हत्या के लिए देश की जनता कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आपातकाल की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी 25 जून को पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें