मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

पीओके के लिए पाकिस्तान पर आक्रमण करने की जरूरत नहीं: राजनाथ सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

लखनऊ,। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि

पीओके के लिए हमें पाकिस्तान पर आक्रमण करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि

स्वयं पीओके के लोग चलकर भारत आएंगे और आज वही हो रहा है। उन्होंने कहा कि

भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का अपना वादा पूरा किया है। हम लोगों

ने कहा था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो जम्मू और कश्मीर को अनुच्छेद 370 के

तहत जो विशेषाधिकार प्राप्त है उसे हम समाप्त करेंगे और हमने करके दिखाया

और इसी वजह से आज पीओके में भी यह आवाज उठने लगी है कि हम भारत के साथ जाना

चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पाक अधिकृत कश्मीर के जनता

को दी रही प्रताड़नाओं पर संज्ञान लेना चाहिए।

राजनाथ

सिंह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के मड़ियांव में

जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस धर्म के आधार

पर आरक्षण देने का झूठ बोलकर मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि संविधान में धर्म आधारित आरक्षण का कोई प्रावधान ही नहीं

है। कांग्रेस अल्पसंख्यकों में भय पैदा करना चाहती है और भाजपा

अल्पसंख्यकों में मोहब्बत पैदा कर उनका समर्थन प्राप्त करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव लखनऊ की जनता लड़ रही है। जन प्रतिनिधि के रूप

में मैंने जितना भी संभव हुआ, प्रयास किया है। आगे भी मेरा भरसक प्रयास

जारी रहेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि बिना लोकलाज के

लोकतंत्र नहीं चल सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के

सरकारी आवास में एक महिला सांसद के साथ मारपीट हुई और केजरीवाल ने चुप्पी

साध ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हीं केजरीवाल के साथ

लखनऊ में प्रेस वार्ता कर रहे थे। एक महिला सांसद के साथ हुई मारपीट पर आम

आदमी पार्टी को शर्म आनी चाहिए। लगता है, आम आदमी पार्टी लाज, हया खा-पीकर

डकार गई है।

केन्द्रीय

रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले की कांग्रेस सरकारों में भ्रष्टाचार,

परिवारवाद और तुष्टिकरण की परकाष्ठा थी। देश में लंबे समय तक कांग्रेस की

सरकार रही लेकिन देश में चौड़ी सड़कें बनाने की शुरुआत श्रद्धेय अटल बिहारी

वाजपेयी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने की थी। नरेन्द्र मोदी के

नेतृत्व में भाजपा सरकार उसी विकास कार्य को आगे बढ़ा रही है। भाजपा ने

जनता के आंखों में धूल झोंककर नहीं, जनता की आंखों में आखें डालकर राजनीति

की है और इस सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता।

साइकिल पर लग चुकी है जं

कांग्रेस

और सपा पर तंज कसते हुए श्री सिंह ने कहा कि कुछ दिन बाद लोग पूछेंगे कि

सपा का मतलब क्या होता है? तो छोटे बच्चे बोलेंगे समाप्त पार्टी। जनता का

अभिनंदन करते हुए कहा कि 2014 में आप लोगों ने ही समाजवादी पार्टी की

साइकिल का चेन उतार दिया, 2017 में भी वो चेन नहीं चढ़ पाया और योगी

आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने, 2019 लोकसभा चुनाव में भी आपने साइकिल का

चेननहीं चढ़ने दिया, साइकिल जहां थी वहीं खड़ी रह गयी, 2022 में भी यही हुआ

और मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 के इस चुनाव में भी साइकिल पर चेन नहीं

चढ़ने वाला है, क्योंकि साइकिल पर जंग लग चुकी है।

राजनाथ

सिंह ने कहा कि कांग्रेस भी भारत की राजनीति से लुप्त होने जा रही है।

कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर राजनीति करना चाहती है। ये लोग कहते हैं कि यदि

भाजपा की सरकार आएगी तो मोदी प्रधानमंत्री बनते ही आरक्षण समाप्त कर देंगे।

आजाद भारत में ओबीसी कमीशन को किसी ने संवैधानिक मान्यता दी है तो वो

भारतीय जनता पार्टी ने दी है और जो सवर्ण आर्थिक द़ृष्टि से पिछड़े हैं,

उनको भी 10 प्रतिशत का आरक्षण भाजपा की सरकार ने दिया है। इन लोगों हमेशा

से ही धर्म के आधार पर हिन्दु और मुसलमानों को बांटने का काम किया है।

जनसभा

में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी पवन सिंह

चौहान, विधायक डा नीरज बोरा और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी प्रमुख रूप से

उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें