मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने पूरे विपक्ष को हाईजैक कर लिया: मुख्तार अब्बास नकवी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस ने पूरे विपक्ष को हाईजैक कर लिया: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली। विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल 2025 गुरुवार को राज्यसभा से पास हो गया। विपक्ष ने इस बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच, बिल ध्वनिमत से पास हुआ और अब इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इस मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी का बयान सामने आया है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे विपक्ष पर अपना कब्जा कर लिया है। वे समस्याओं को सुलझाने के बजाय, हर काम में रुकावट डालने की साजिश रचते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उन कानूनों को खत्म कर रही है जो अब बेकार हो चुके हैं। 20 साल पुराने कानून आज की जरूरतों के हिसाब से सही नहीं हैं, इसलिए देश को आगे बढ़ाने के लिए नए बदलाव किए जा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी अराजकता को छिपाने के लिए महात्मा गांधी के नाम का सहारा ले रही है। यह ठीक ऐसे ही है जैसे कांग्रेस के नेता हाथ में संविधान की किताब लेकर तो चलते हैं, लेकिन उनके मन में लोकतंत्र के काम में बाधा डालने के विचार चलते रहते हैं।

मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा सांसद आरके चौधरी के बयान 'शव जलाने, होलिका दहन से हो रहा वायु प्रदूषण' पर कहा कि ऐसे बयान सनातन के खिलाफ साजिशी संक्रमण के तहत किए जाते हैं, जिन्हें बहुत महत्व देने की जरूरत नहीं है।

टीएमसी विधायक मदन मित्रा के भगवान राम पर विवादित बयान को लेकर कहा इन्हें न देश के बारे में जानकारी है, न सनातन के संस्कार और संस्कृति के बारे में जानकारी, न भगवान राम के बारे में जानकारी, न रामायण के बारे में जानते हैं, न भगवद्गीता के बारे में जानते हैं, लेकिन जो ज्ञानी बनते हैं, इससे बड़े महामूर्ख के बारे में क्या कहा जा सकता है।

आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबाले के बयान 'मुस्लिम भाई भी नदी की पूजा, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करें नकवी ने कहा कि दत्तात्रेय ने जो बात कही है, यह बात सही है कि मानवता की सबसे पुरानी जो सनातन आस्था-संस्कृति है, वह दुनिया के सभी धर्मों, सभी आस्था के लिए सबक और संदेश रहा है। सनातन के मूल सूत्र से तमाम आस्थाएं पैदा हुई हैं। इसलिए यह एक हकीकत है, इसे आप स्वीकार करें या न करें लेकिन इसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें