मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल प्रदेश की दो सीटों पर तय हुए कांग्रेस के उम्मीदवार, मंडी लोकसभा सीट की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और महासचिव (संगठन) के.सी.

वेणुगोपाल की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से संबंधित कांग्रेस चुनाव समिति की

बैठक संपन्न हो गई।

बैठक में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा कांग्रेस

के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश की चार में से दो लोकसभा सीटों पर

उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा हुई, इसमें मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस जल्द

ही अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी।

शनिवार को हुई बैठक के बाद

मीडिया से बातचीत में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा

कि मंडी लोकसभा सीट को लेकर दो-तीन नामों पर चर्चा हुई। पार्टी की राय है

कि इस सीट से युवा चेहरे को उतारा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी

से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस विक्रमादित्य को उतार

सकती है।

बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि हिमाचल की चारों लोकसभा सीट को लेकर

चर्चा हुई। मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार का नाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि

हिमाचल के दो सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा पुरी हो चुकी है।

शेष दो सीटों पर निर्णय विचाराधीन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें