मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर: लोकसभा नामांकन के पूर्व कांग्रेस को झटका, कांग्रेस के दो पार्षद, जिला महामंत्री भाजपा में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अनूपपुर। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार के

नामांकन जमा करने से कुछ घंटे पूर्व ही पार्टी को झटका लगा है। यहां

कांग्रेस के जिला तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही

दो कांग्रेस पार्षद एवं दो निर्दलीय पार्षदों ने भी सदस्यता ली है।

राज्य

मंत्री दिलीप जायसवाल के बिजुरी स्थित कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस के

जिला महामंत्री मुकेश शुक्ला एवं उनकी पत्नी तथा वार्ड क्रमांक 12 बिजुरी

से पार्षद लक्ष्मी शुक्ला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण। इसके साथ ही कांग्रेस

सेवादल के कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष शिव लखन शुक्ला ने भी भाजपा की सदस्यता ले

ली है, साथ ही वार्ड क्रमांक एक की निर्दलीय पार्षद शालिनी विवेक द्विवेदी

तथा वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पति बालकिशुन ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

आज अनूपपुर दौरे पर हैं प्रदेश अध्यक्ष पटवारी

कांग्रेस

के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को अनूपपुर के दौरे पर हैं। उनके

पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़

रहा है। लोकसभा नामांकन के लिए जीतू पटवारी कांग्रेस के उम्मीदवार फुदेलाल

सिंह के नामांकन के लिए अनूपपुर पहुंच रहे हैं।

इनके कार्य कुशलता से भाजपा को मिला लाभ

बिजली

नगर में कांग्रेस पदाधिकारी को भाजपा की सदस्यता दिलाने में प्रमुख रूप से

कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के द्वारा लोकसभा निर्वाचन की

रणनीति के तहत कांग्रेस से असंतुष्ट पदाधिकारी को भाजपा में शामिल करते

हुए सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही इस कार्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक

शर्मा, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र

महरा के प्रयासों से इन्हें भाजपा में शामिल किया गया। सदस्यता दिलाई जाने

के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहबिन पनिका, उपाध्यक्ष प्रीति सतीष शर्मा,

सहित समस्त भाजपा के पार्षद शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें