मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस कार्य समिति में घोषणापत्र पर चर्चा, 5 स्तंभों पर आधारित 25 गारंटियों पर जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 19 मार्च । कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की मंगलवार

को यहां पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें पार्टी के घोषणा पत्र और

पांच न्याय संबंधित 25 गारंटियों पर चर्चा हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 1926 से

ही देश के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस घोषणापत्र को ‘विश्वास और

प्रतिबद्धता का दस्तावेज़’ माना जाता है। देश बदलाव चाहता है। मौजूदा मोदी

सरकार की गारंटियों का वही हश्र होगा जैसा कि 2004 में भाजपा के ‘इंडिया

शाइनिंग’ नारे का हुआ था। इसके लिए हमारे हर गांव और शहर के कार्यकर्ता को

उठ खड़ा होना होगा। घर-घर अपने घोषणापत्र को पहुंचाना होगा।

उन्होंने

बताया कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी ने घोषणापत्र पर गहन

विचार-विमर्श किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 5 स्तंभों - किसान न्याय,

युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय में प्रत्येक की

5 गारंटी हैं। हर एक न्याय स्तंभ के अन्तर्गत 5 गारंटियों के हिसाब से

कांग्रेस पार्टी ने कुल 25 गारंटियां दी हैं।

सीडब्ल्यूसी की बैठक

में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता

सोनिया गांधी, नेता राहुल गांधी सहित कार्य समिति के सदस्य शामिल हुए।

बैठक

के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने

बताया कि सीडब्ल्यूसी ने घोषणापत्र को अंतिम मंजूरी देने के लिए कांग्रेस

अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अधिकृत किया है। इसकी रिलीज की तारीख पर

जल्द ही फैसला लिया जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की गति को आगे बढ़ाते

हुए सीडब्ल्यूसी ने गारंटियों के इस संदेश को जमीनी स्तर तक प्रसारित करने

की योजना तैयार की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें