मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, 'चिड़िया चुग गई खेत' की झांकी लेकर किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, 'चिड़िया चुग गई खेत' की झांकी  लेकर किया प्रदर्शन

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों की समस्या, उनकी उपेक्षा और भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक 'चिड़िया चुग गई खेत' की झांकी अपने साथ लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे।

कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में भाजपा सरकार की नाकामी से किसानों की मेहनत, उम्मीदें और फसल सब चौपट हो गई।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश का किसान कभी खाद के लिए, कभी खरीदी के उचित मूल्य के लिए और कभी मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहा है। अन्नदाता आज मजबूर होकर सड़क पर संघर्ष कर रहा है, जबकि सत्ता धारी केवल भावांतर का झुनझुना बजाते रहे।

प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा न कर पाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।

किसानों के खेत भाजपा सरकार रूपी चिड़िया पहले ही साफ कर चुकी है।

कांग्रेस विधायक दल का कहना है कि वे किसानों की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे और अन्नदाता के अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक ले जाएंगे। राज्य में इन दिनों कांग्रेस खाद को मुद्दा बनाए हुए है, वहीं किसान भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पिछले दिनों गुना जिले में खाद की कतार में लगी एक महिला की तबियत भी बिगड़ गई थी और उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित महिला के परिवार से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुलाकात की थी और दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी थी। राज्य सरकार किसानों को पर्याप्त खाद देने का दावा कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें