मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी की सभा के बाद उस स्थान को गंगाजल से धोने पर कांग्रेस नाराज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी की सभा के बाद उस स्थान को गंगाजल से धोने पर कांग्रेस नाराज

राहुल गांधी की सभा के बाद उस स्थान को गंगाजल से धोने पर कांग्रेस नाराज

बीएचयू गैंगरेप की घटना का उल्लेख कर जमकर कसा तंज

वाराणसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में वाराणसी आए राहुल गांधी की गोदौलिया चौराहे पर सभा के बाद उस स्थान को गंगाजल से धोने को लेकर भाजपा कांग्रेस के निशाने पर है। रविवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे और अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर बीएचयू गैंगरेप की घटना को लेकर भाजपा नेताओं पर जमकर तंज कसा। चौबे ने कहा कि कुछ भाजपा कार्यकतार्ओं ने गोदौलिया चौराहे से हमारे नेता राहुल गांधी के जाने के बाद सड़क को गंगा जल से धोया। यह भाजपा के नेता तब कहां थे, जब बीएचयू में उनकी ही पार्टी के पदाधिकारियों ने छात्रा के साथ घिनौना कृत्य किया। तब भाजपा के इन नेताओं ने बीएचयू परिसर को क्यों नही गंगाजल से धोया। पार्टी के नेताओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में राहुल गांधी के दर्शन पूजन के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से इसकी फोटो न जारी करने पर भी सवाल उठाया।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बाबा विश्वनाथ राहुल गांधी के भी आराध्य हैं । उन्होंने शनिवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। मंदिर में राहुल गांधी का दर्शन पूजन का फोटो जान बूझ कर जारी नहीं किया गया। महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शासन ने ऐन वक़्त पर हमारे कैमरे की अनुमति निरस्त कर दी और कहा कि मंदिर का पीआरओ फोटो खींच कर साझा कर देंगे। इसके बाद जो भी फोटो दी गई । वह बाहर परिसर की रही । दर्शन करते हुए एक भी फोटो नहीं दी गई। जबकि भाजपा नेताओं की ऐसी तमाम तस्वीरें हैं। आरोप लगाया कि कुछ नौकरशाह सरकार के गुलाम बन चुके हैं। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के न्याय का महासंग्राम इससे और मजबूत होगा। बाबा विश्वनाथ की कृपा से वो लड़ेंगे और जीतेंगे।

प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू, पार्षद दल नेता गुलशन अंसारी,विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, महानगर उपाध्यक्ष कमश: डॉ. राजेश गुप्ता, वकील अंसारी आदि भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें