मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी की बैठक का कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने बहिष्‍कार करने की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देश में कोरोना की स्थिति टीकाकरण कार्यक्रम को होने वाली सर्वदलीय बैठक का कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने बहिष्‍कार करने की घोषणा की है। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने कहा था कि सभी सांसदों को सिर्फ फ्लोर लीडर्स के बजाय सेंट्रल हॉल में बुलाया जाए।

नई दिल्‍ली : देश में कोरोना की स्थिति टीकाकरण कार्यक्रम को मंगलवार शाम को होने वाली पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक का कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने बहिष्‍कार करने की घोषणा की है।

कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने कहा था कि सभी सांसदों को सिर्फ फ्लोर लीडर्स के बजाय सेंट्रल हॉल में बुलाया जाए। सभी से बात की जानी चाहिए। हमने कहा था कि यह दो स्लॉट में किया जाए। हम इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं क्योंकि कोरोना की स्‍थि‍ति के बारे में सभी को पता होना चाहिए।

अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि उन्होंने किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए कोई बैठक नहीं बुलाई। गरीब किसान एक लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार उन्हें पूरी तरह नज़रअंदाज कर रही है। हम इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को देश की टीकाकरण नीति और महामारी पर चर्चा के लिए लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। बैठक में कोरोना से निपटने को लेकर एक प्रस्तुति (Presentation) दी जाएगी। संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने घोषणा करते हुए बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पार्लियामेंट एनेक्सी में कोरोना महामारी पर दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें