मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले 400 पार का नारा एससी- एसटी के अधिकार छीनने के लिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उदयपुर,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

संदीप चौधरी ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा है कि भाजपा 400 पार का नारा

बुलंद कर एससी और एसटी के अधिकारों से वंचित कर नया संविधान बनाने की साजिश

रच रही है।

वे बुधवार को उदयपुर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे

थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 संविधान को बचाने

के लिए लड़ रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में आते ही एससी—एसटी के

अधिकारों को सुरक्षित रखेगी।

चौधरी ने कहा कि भाजपा को सिर्फ हिंदू

धर्म की राजनीति करनी है, परंतु कांग्रेस सर्व धर्म को मानते हुए काम करने

में विश्वास रखने वाली पार्टी है। मोदी सरकार देश के मुद्दों पर चर्चा ही

नहीं करते, जबकि आज के समय में किसान एमएसपी के लिए, युवा वर्ग बेरोजगारी

से और गृहिणी और मध्यम वर्ग परिवार मंहगाई से त्रस्त हैं। भाजपा सरकार उनके

साथ कोई न्याय नहीं कर रही है।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने

अपने समय में किसानों के कर्जे माफ कर अन्नदाता किसानों को राहत पहुंचाई

और आगे भी जब हमारी सरकार आयेगी तो जनहित में फैसले से पीछे नहीं रहेंगे,

जबकि भाजपा की मोदी सरकार ने सिर्फ अपने कुछ उद्योगपति मित्रों को

लाभान्वित किया है।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आएगी तो हम

एमएसपी पर कानून बनाकर उसे लागू करेंगे और जाति जनगणना कराई जायेगी, ताकि

सभी समाज के वर्गों का विकास हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें