मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बागडे ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीयता से जुड़े रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत में अपनी मौलिक दृष्टि से देश को वैश्विक पहचान दी। उन्होंने स्व. टाटा के औद्योगिक और सामजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए कहा कि वह दूर दृष्टि वाले उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले लोकप्रिय उद्यमी थे। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। टाटा का योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें