मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव: मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिलने लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण का मतदान हो

रहा है। वोटिंग के कुछ घंटे भी नहीं बीते कि मतदान वाले जिलों से ईवीएम

खराब होने की शिकायतें मिलना शुरू हो गयी है।

फर्रूखाबाद के

बरखेड़ा बूथ नम्बर 91 पर ईवीएम खराब होने से अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका

है। जबकि मतदाताओं की लम्बी-लम्बी लाइन लगी हुई है। इसी तरह कन्नौज लोकसभा

के छिबरामऊ में बूथ संख्या 425, समधन में ईवीएम खराब, विधूना विधानसभा के

बूथ संख्या 93 पर ईवीएम, लखीमपुर खीरी के नगर पालिका मॉडल बूथ 183 पर

टेक्निकल प्रॉब्लम आने पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। खीरी-बनवीरपुर

में बूथ संख्या 200 पर ईवीएम खराब, जनपद हरदोई में में बूथ संख्या 272 पर

ईवीएम, इटावा लोकसभा के भरथना में बूथ संख्या 400 पर ईवीएम खराब होने की

शिकायतें मिलने लगी है। कुछ जगहों पर ईवीएम गड़बड़ होने से अभी तक मतदान

शुरू नहीं हो सके। प्रशासन ईवीएम को ठीक करने या फिर बदलकर मतदान को

सुचारू रूप से जारी रखने के प्रयासरत हैं। वहीं,समाजवादी पार्टी ने ईवीएम

खराब होने की शिकायत चुनाव आयोग से की हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें