मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल परिवाद निरस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल परिवाद निरस्त

वाराणसी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी में दाखिल परिवाद न्यायालय ने खारिज कर दिया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) नीरज कुमार त्रिपाठी की कोर्ट ने परिवाद पत्र पोषणीय न होने के कारण निरस्त कर दिया । मंगलवार शाम कोर्ट के निर्णय के बाद याची अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने कहा कि इस आदेश को चुनौती देते हुए वे अब जिला जज की अदालत में याचिका दाखिल करेंगे।अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने अदालत में एक याचिका दाखिला की थी। उन्होंने याचिका के जरिए आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसी साल 21 अप्रैल को अमेरिका के दौरे पर गए थे। उन्होंने अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद में विवादित बयान दिया था। यहां राहुल गांधी ने भगवान राम को 'पौराणिक' बताया था और उस युग पर बताई जाने वाली कहानियों को काल्पनिक कहा था। अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी 'राम द्रोही' हैं । राहुल गांधी ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पूर्व में कांग्रेस की सरकार ने भी राम मंदिर का विरोध किया था और अब राहुल गांधी विदेश में जाकर भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। अधिवक्ता ने न्यायालय से मांग किया कि राहुल गांधी के इस बयान पर केस दर्ज किया जाए। जिला और सत्र न्यायालय की एमपी—एमएलए कोर्ट ने आवेदन देखने के बाद 19 मई की तिथि मुकर्रर की थी। उस दिन सुनवाई हुई और कोर्ट ने ऑर्डर रिजर्व रख लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें