मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 17 जूनः अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का फ्रांसीसी तोहफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इतिहास के पन्नों में 17 जूनः अमेरिका को स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का फ्रांसीसी तोहफा

दुनिया

भर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी। अमेरिका को यह

फ्रांस से तोहफे में मिला था। इसे 17 जून, 1776 को अमेरिका को सौंपा गया

था। फ्रांसीसी लोगों ने मूर्ति को आकार और स्वरूप दिया। तांबे की यह शानदार

प्रतिमा अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन में लिबर्टी द्वीप पर स्थित

है।

अमेरिका के लिबर्टी आइलैंड पर स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी एक

महिला की मूर्ति है, जो स्वतंत्रता की रोमन देवी लिबर्टस का प्रतिनिधित्व

करती है। स्टेच्यू के दाएं हाथ में मशाल है और बाएं हाथ में एक तख्ती है

जिस पर अमेरिका की आजादी की तारीख है। मूर्ति के मुकुट से सूरज की 7 किरणें

निकल रही हैं, जो दुनिया के 7 महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

दरअसल,

अमेरिका की आजादी की 100वीं सालगिरह पर फ्रांस ने अमेरिका को तोहफे के तौर

पर मूर्ति देने की योजना बनाई। प्रसिद्ध फ्रांसीसी मूर्तिकार फ्रेडेरिक

ऑगस्टे बार्थेली के साथ मिलकर इसकी योजना बनी थी। लोहे और तांबे की

बड़ी-बड़ी प्लेट्स को जोड़ कर 200 टन से भी ज्यादा वजनी मूर्ति बनाई गई।

जुलाई 1884 में मूर्ति को बनाने का काम पूरा हो गया।

इस

विशालकाय मूर्ति को फ्रांस से न्यूयॉर्क ले जाने के लिए इसके 350

छोटे-छोटे हिस्से किए गए और विशेष जहाज ‘आइसेर’ के जरिए न्यूयॉर्क लाया

गया। 17 जून 1885 को यह जहाज न्यूयॉर्क पहुंचा था। 28 अक्टूबर 1886 को

अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी

का अनावरण किया।

अन्य अहम घटनाएंः

1799- नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।

1947- बर्मा ने खुद को गणतंत्र घोषित किया।

1963- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।

1991- राजीव गांधी को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया।

1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।

1999 - लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त।

2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के खून में शराब का अंश नहीं था।

2002 - कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।

2003 - फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।

2004 - मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।

2008 -देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें