मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

कार और स्कूटी के बीच टक्कर दो की मौत, दो गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कार और स्कूटी के बीच टक्कर दो की मौत, दो गंभीर

कार और स्कूटी के बीच टक्कर दो की मौत, दो गंभीररांची, 25 फरवरी । लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मेन रोड अंजुमन प्लाजा के सामने कार और स्कूटी के बीच शुक्रवार की देर रात हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। इस टक्कर में स्कूटी सवार मो शमसाद और कार सवार कुमार शिवांश की मौत हो गयी। जबकि घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आठ वर्षीय मोहम्मद जैद और दस वर्षीय जिकरा परवीन शामिल हैं। दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों रिम्स में भर्ती है।जानकारी के अनुसार शमशाद अपने बेटे जैद और बेटी जिकरा के साथ अंजुमन प्लाजा हॉल में एक शादी समारोह में शामिल होकर स्कूटी पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान अंजुमन मार्केट के सामने रतन टॉकीज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक दुकान में जा घुसी। इससे कार चालक कुमार शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया । लेकिन इलाज के दौरान आर्किड अस्पताल में शनिवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई। शिवांश होर्डिंग - बैनर बनाने वाले ओमेड कंपनी के मालिक दिनेश कुमार का पुत्र था।सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद कार सवार के साथ मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने इनकार किया है और कहा कि शिवांश कार में बुरी तरह से फंस गए थे। उन्हें काफी मशक्कत के बाद कार से निकालकर सदर अस्पताल भेजा गया। इसके बाद उनके परिजन उन्हें आर्किड अस्पताल ले गए, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें