मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

छात्रों की समस्याओं को लेकर अभाविप ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छात्रों की समस्याओं को लेकर अभाविप ने मुख्य गेट पर जड़ा ताला

बैठने की व्यवस्था न होने पर भड़के कार्यकर्ता, दी आंदोलन की चेतावनीशाजापुर। मप्र के शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ता बीकेएसएन कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को लेकर जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन किया है। समस्याओं के समाधान में कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से नाराज अभाविप कार्यकर्ताओं ने उक्‍त आन्‍दोलन मंगलवार को किया । जिसके चलते कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया था।जानकारी के अनुसार, अभाविप ने एक सप्ताह पहले ही महाविद्यालय प्राचार्य को छात्रों द्वारा झेली जा रही मूलभूत समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा था। परिषद का कहना है कि कई समय से छात्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएँ कॉलेज प्रशासन के संज्ञान में हैं, परंतु अब तक उनमें किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन की इस अनदेखी से क्षुब्ध होकर ही परिषद ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।अभाविप सदस्यों ने बताया कि कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगा नामपट्ट वर्षों से टूटा हुआ है, पर उसे ठीक नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त अस्थाई लाइब्रेरी में छात्रों के लिए न तो पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध हैं और न ही बैठने की उचित व्यवस्था है। छात्रों के लिए महाविद्यालय परिसर में बैठने की भी कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। परिषद का कहना है कि कई बार लाइब्रेरी व्यवस्था को सुधारे जाने की मांग उठाई गई, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।इन समस्याओं को लेकर जब कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया, तो कॉलेज प्रशासन में हलचल मच गई। करीब एक घंटे तक चले इस विरोध के बाद कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य मौके पर पहुंचे और अभाविप सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने सभी छात्रों को कक्षाओं में बैठाकर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। प्राचार्य ने अभाविप कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि कॉलेज में मौजूद सभी समस्याओं का समाधान अगले पाँच दिनों में कर दिया जाएगा। प्राचार्य के इस लिखित और मौखिक आश्वासन के बाद अभाविप ने मुख्य द्वार का ताला खोल दिया और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।नगर मंत्री पवन गुर्जर ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा में वादे पूरे नहीं किए गए, तो अभाविप पुनः आंदोलन करने पर विचार करेगा। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य टकराव नहीं, बल्कि छात्रों की सुविधाओं और अधिकारों की रक्षा करना है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे छात्रों की समस्याएँ दूर होने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें