मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

सीहोरः कलेक्टर-एसपी ने कुबेरेश्वर धाम की तैयारियों का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

सीहोर। जिला मुख्यालय के ग्राम चितावलिया हेमा स्थित कुबेरेश्वर

धाम में 07 मार्च से रुद्राक्ष महोत्सव और शिवमहापुराण कथा आयोजन किया

जाएगा। आयोजन में श्रद्धालुओं के आगमन पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित

करने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने शनिवार को

कुबेरेश्वर धाम में कथा स्थल का निरीक्षण किया। पार्किंग के लिए खेतों का

निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत सभाग्रह में बैठक आयोजित कर

अधिकारियों को व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर

सिंह ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि आने वाले श्रद्धालुओं के लिए

पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए। पीने के पानी के लिए जगह जगह पर

प्याउ लगाए। प्याऊ एवं अन्य उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था कुएं, बोरवेल और

टैंकर द्वारा की जाए। पानी की व्यवस्था के लिए पर्याप्त कर्मचारी की

ड्यूटी लगाई जाए। शौचालय, नहाने और साफ-सफाई के लिए जिन वेंडर को काम दिया

गया है, उनसे सतत संपर्क करके कार्य समय पर करवाया जाए।

कलेक्टर

सिंह ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जो श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाया

जाएगा, उसका फुड इंस्पेक्टर द्वारा समय समय पर जाँच की जाए। उन्होंने यहा

भी निर्देश दिए कि कथा स्थल के आस पास जो भी दुकानें है, उन पर मिलने वाला

समान उचित मुल्य पर मिले इसके लिए खुफिया टीम का गठन किया जाए जो कथा स्थल

के पास की दुकानों पर विक्रय की जाने वाली सामग्री के दम पर नजर रखे।

उन्होंने

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क का निमार्ण

गुणवत्ता पूर्ण समय सीमा में हो जाये, जिससे की श्रद्धालुओं को आवागमन में

समस्या न हो । इसके साथ ही कथा स्थल पर आवश्यकता अनुसार बेरीकेटिंग की जाए।

कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को कुबरेश्वर धाम से बस स्टैंड, रेलवे

स्टेशन तक आवागमन के लिए वाहनों का किराया निर्धारित करने के लिए कहा। इस

दौरान वाहन चालक नशा करके वाहन न चलाए इसका भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम,

एम्बूलेंस, स्ट्रेचर, पलंग एवं अस्थायी दवाई के कैंप लगाए जाए। अस्पताल को

एर्ल्ट मोड पर रखे एवं स्टॉफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।

नगरपालिका को निर्देश दिए कि अग्नि दुर्घटनाओं पर तत्काल काबू पाने के लिए

फायरब्रिगेड 24 घंटे उपलब्ध रहे।

कलेक्टर ने वाहन पार्किंग

की व्यवस्था करने के साथ ही पार्किंग शुल्क निर्धारित करने के निर्देश दिए।

बस की पार्किंग के लिए 100 रुपए, मोटरसाइकिल के लिए 5 रुपए, कार के लिए

30 रुपए, ऑटो के लिए 10 रुपए निर्धारित किया गया है। अवैध पार्किंग की

शिकायत के लिए आरटीओ मोबाईल नंबर 9479925182 पर संपर्क कर सकते हैं।

एसपी

मयंक अवस्थी ने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि पुलिस सहायता केंद्र की

व्यवस्था की जाए एवं खोया पाया के लिए कैम्प बनाए जाए। उन्होंने कहा कि

प्रशासनिक अधिकरियों को वायरलैस उपलबध कराए जाए और उन्हें उपयोग करने के

लिए प्रशिक्षण दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें